चन्दौली पड़ाव
बीपी स्कूल दुल्हीपुर में आज हुए गेंदबाजों के वर्चस्थ वाले मुकाबले में रामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर ने टारगेट एकेडमी मुगलसराय को तीन विकेट से पराजित करके खिताब अपने नाम किया टॉस हार के पहले खेलते हुए टारगेट एकेडमी मुगलसराय की टीम सिर्फ 18 वे ओवर में ही 78 रन पे ऑल आउट हो गए
जिसमें हर्ष बीस रन यश 12 रन और शिवाकांत नाबाद 11 रन की स्कोरर कर सके रामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर की तरफ से ओम और नंदू ने दो दो विकेट लिया जबकि सुजल ,शिरीष और सुशांत ने एक एक विकेट लिया,जवाब में एक समय 6 ओवर में 26 रन पे ही रामायण हॉस्पिटल की टीम के पांच ऊपरी क्रम के बल्लेबाज पवेलियन वापस लौट गए मगर ओम ने शानदार 40 रन की पारी खेल के टीम को विजय के रास्ते पे खड़ा कर दिया मिर्जापुर टीम 15 ओवर में सात विकेट पे 81 रन बना के मुकाबला और खिताब जीत लिया प्लेयर ऑफ द मैच ओम को दिया गया
जबकि प्लेयर ऑफ द सीरीज शिवांश यादव को चुना गया बेस्ट बॉलर शिवेक को दिया गया बेस्ट बैटर और फिल्डर का पुरस्कार अंश पांडे को दिया गया अनुशंसित प्लेयर का पुरस्कार शिवम् यादव और शौर्य को दिया गया दर्शकों ने दोनों टीम का समर्थन किया ,चीफ गेस्ट समाजसेवी अजय गुप्ता जी थे जबकि स्पेशल गेस्ट युवा नेता जावेद हाशमी जी थे उन्होंने कहा खेल एक ऐसा मंच है जो सभी को एक करने के लिए जोड़ती है खेल में सभी लोग एक दूसरे का पूर्ण 4समर्थन करते है अंत में आयोजक शौजब हुसैन ने सभी को थैंक्स कहा ।











Users Today : 58
Users This Year : 24569
Total Users : 37162
Views Today : 63
Total views : 73037