दिनांक 02.06.2026 को थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम पियरी में दबिश देकर मु0अ0सं0 042/2025, धारा 318(4)/319(2) बीएनएस एवं 4/13 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 में वांछित अभियुक्त नारायण भारद्वाज पुत्र फौजदार भारद्वाज निवासी ग्राम पियरी, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
ज्ञातव्य है कि दिनांक 06.03.2025 को थाना सिंधोरा क्षेत्रान्तर्गत एस0बी0 इण्टर कॉलेज, बूंची, वाराणसी परीक्षा केन्द्र पर आयोजित इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा में परीक्षार्थी वैभव कुमार सिंह पुत्र प्रवीण सिंह निवासी ग्राम फत्तेपुर, थाना सिंधोरा, जनपद वाराणसी के स्थान पर अभियुक्त नारायण भारद्वाज परीक्षा देने हेतु बैठा था।
परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक द्वारा अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड पर अंकित फोटो का मिलान किया गया, जिसमें फोटो मेल नहीं खा रही थी। संदेह होने पर की गई गहन जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त व्यक्ति वास्तविक परीक्षार्थी न होकर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
कक्ष निरीक्षक की लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना प्रारम्भ की गई। विवेचना के दौरान अभियुक्त नारायण भारद्वाज का नाम प्रकाश में आया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आज अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।उल्लेखनीय है कि दिनांक 31.03.2026 इस प्रकरण में वास्तविक परीक्षार्थी वैभव कुमार सिंह को पूर्व में ही गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा चुकी है।
पूछताछ का विवरणः-
पूछताछ के दौरान अभियुक्त नारायण भारद्वाज ने बताया कि उसकी वैभव कुमार सिंह से मित्रता थी। वैभव कुमार सिंह भौतिक विज्ञान विषय में कमजोर था, जिसके कारण उसने उसके स्थान पर परीक्षा देने का निर्णय लिया। दिनांक 06.03.2025 को वह वैभव कुमार सिंह का आधार कार्ड एवं प्रवेश पत्र लेकर एस0बी0 इण्टर कॉलेज, बूंची, वाराणसी में आयोजित भौतिक विज्ञान की परीक्षा देने पहुंचा था।
परीक्षा के दौरान जब कक्ष निरीक्षक द्वारा आधार कार्ड एवं प्रवेश पत्र का मिलान किया जा रहा था, तब उसे पकड़े जाने की आशंका हुई। इसी दौरान वह विद्यालय भवन की प्रथम तल की छत से कूदकर वहां से भाग गया और अपने घर चला आया था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. नारायण भारद्वाज पुत्र फौजदार भारद्वाज निवासी ग्राम पियरी, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 27 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
1. उ0नि0 श्वेतान्शु पाण्डेय, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 प्रवीण पाण्डेय, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. हे0का0 रोशन त्रिपाठी, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. का0 धर्मेन्द्र रजक, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।










Users Today : 27
Users This Year : 15594
Total Users : 28187
Views Today : 58
Total views : 55966