प्रयागराज, 22 अप्रैल 2026:
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं और 12वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे घोषित करेगा। इसके साथ ही करीब 52 लाख छात्रों का लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा।
कहां देखें रिजल्ट
बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपलोड किया जाएगा। छात्र DigiLocker ऐप और वेबसाइट से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
मुख्य बातें:
– रिजल्ट डेट: 23 अप्रैल 2026
– समय: शाम 4:00 बजे
– वेबसाइट: http://upmsp.edu.in, http://upresults.nic.in
– अन्य माध्यम: DigiLocker
ऐसे चेक करें रिजल्ट:
1. आधिकारिक वेबसाइट http://upresults.nic.in पर जाएं
2. ‘UP Board 10th/12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें
3. रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
4. स्क्रीन पर रिजल्ट देखें और डाउनलोड/प्रिंट कर लें
इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में 52 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनके लिए कल का दिन बेहद अहम है।
रिपोर्ट : रिम्मी कौर










Users Today : 24
Users This Year : 23966
Total Users : 36559
Views Today : 57
Total views : 71873