भारत विकास परिषद सत्यम शाखा द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी, दिनांक 16 अप्रैल 2026

भारत विकास परिषद सत्यम शाखा द्वारा गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक वाराणसी नेत्र संस्थान, दयाल टावर, महमूरगंज में एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रख्यात चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार द्वारा लोगों की आंखों की जांच की गई तथा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर में कुल 34 लोगों ने नेत्र जांच का लाभ प्राप्त किया। जांच के दौरान मरीजों को आंखों की देखभाल, उचित उपचार एवं नियमित जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ कराना तथा नेत्र संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद सत्यम परिवार के 12 सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन को सफल बनाने में सचिव उपेंद्र निगम, अध्यक्ष अमित कुमार जैन, कोषाध्यक्ष

रानी कुमारी एवं महिला सहभागिता प्रमुख  वंदना श्रीवास्तव व शशांक शेखर त्रिपाठी एडवोकेट का विशेष योगदान रहा।भारत विकास परिषद सत्यम शाखा द्वारा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने का संकल्प लिया गया है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

भाजपा पीडीए विरोधी सरकार,है भाजपा के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के लगातार दिए जा रहे बेतुके बयानो को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा नें कहां की ओमप्रकाश राजभर पागल है।