चुनार, मीरजापुर
क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह ने शुक्रवार को पत्रकार संघ भवन एवं सामुदायिक हाल के निर्माण हेतु भूमि पूजन कर शिला पट्ट अनावरण किया। स्थानीय पत्रकारों की बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा करते हुए विधायक ने अपने निधि से पत्रकार संघ भवन हेतु 24.93 लाख एवं तहसील परिसर मे सामुदायिक हाल के निर्माण हेतु 12.95 लाख की राशि प्रदान किया है। शिलान्यास के बाद 29 लाख की लागत से नवनिर्मित अधिवक्ता भवन का लोकार्पण किया।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह, एनयूजे के प्रदेश सचिव राकेश श्रीवास्तव पत्रकार, जिला महामंत्री जितेन्द्र श्रीवास्तव पत्रकार, तहसील अध्यक्ष गोपीनाथ मिश्रा पत्रकार, बसंत लाल श्रीवास्तव पत्रकार, अनिल मिश्रा पत्रकार, उत्कर्ष मिश्रा पत्रकार, गुरुप्रीत सिहं पत्रकार, बार अध्यक्ष शिवशंकर सिंह एड0, महामंत्री रामविलास एड0, ज्योतिप्रकाश सिंह एड0, गजेन्द्र नारायण सिंह एड0, रामलखन यादव एड0, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, चन्द्रहाश गुप्ता, मण्डल उपाध्यक्ष अजयशेखर पाण्डेय, मण्डल महामंत्री अभिलाष राय, रतन साहनी, बचाऊलाल सेठ, सभासद संगीता सिंह, किसन मोदनवाल, संजय सोनकर आदि सहित अन्य अधिवक्ता व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव










Users Today : 49
Users This Year : 23840
Total Users : 36433
Views Today : 126
Total views : 71623