इसके साथ ही नए मंत्रिमंडल का भी ऐलान कर दिया गया है, जिसमें कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी नए चेहरों को सौंपी गई है।
नई सरकार में स्वर्णिम वाग्ले को वित्त मंत्रालय, सुधन गुरंग को गृह मंत्रालय और शिशिर खनाल को विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सुनील लम्साल को भौतिक अवसंरचना, परिवहन एवं शहरी विकास मंत्रालय और बिक्रम तिमिल्सिना को सूचना एवं संचार मंत्रालय सौंपा गया है।
इसके अलावा दीपक शाह को श्रम एवं रोजगार, प्रतिभा रावल को संघीय मामलों एवं सामान्य प्रशासन, गणेश पौडेल को संस्कृति, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। निशा मेहता को स्वास्थ्य, जनसंख्या एवं जल आपूर्ति मंत्रालय, सस्मित पोखरेल को शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं खेल मंत्रालय और सोबिता गौतम को कानून, न्याय एवं संसदीय कार्य मंत्रालय सौंपा गया है।
ऊर्जा, जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्रालय बिराज भक्त श्रेष्ठा को दिया गया है, जबकि गीता चौधरी को कृषि, पशुपालन, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय और सीता बदी को महिला, बाल एवं वरिष्ठ नागरिक मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है











Users Today : 31
Users This Year : 23822
Total Users : 36415
Views Today : 51
Total views : 71548