वाराणसी फातमान रोड ईद के पावन मौके पर जहां एक ओर लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। इस दौरान चौकी इंचार्ज पार्थ तिवारी ने क्षेत्र में फातमान रोड पर सुरक्षा की कमान संभालते हुए मुस्तैदी की मिसाल पेश की।
ईद के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए। चौकी इंचार्ज पार्थ तिवारी अपने दल-बल के साथ लगातार क्षेत्र में गश्त करते हुए नजर आए। नमाज के समय खासतौर पर संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई थी।

मौके पर मौजूद पार्थ तिवारी ने खुद मोर्चा संभालते हुए भीड़ को व्यवस्थित किया और लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उनकी अगुवाई में पुलिस टीम हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रही, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हो सकी।
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस सक्रियता की सराहना की और कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के चलते उन्होंने त्योहार को पूरी निश्चिंतता के साथ मनाया।
कुल मिलाकर, ईद के मौके पर चौकी इंचार्ज पार्थ तिवारी की मुस्तैदी और कुशल नेतृत्व ने क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया और त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में अहम भूमिका ।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 30
Users This Year : 23821
Total Users : 36414
Views Today : 47
Total views : 71544