चन्दौली डीडीयू नगर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुकुलम स्कूल में शक्ति द राइजिंग फोर्स शीर्षक से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के एमएफ हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षक व स्टाफ सदस्य उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत संबोधन, दीप प्रज्वलन और श्लोक वाचन के साथ हुई। इसके पश्चात बर्स्ट द बायस गतिविधि के तहत महिला शिक्षिकाओं ने हीलियम गुब्बारे फोड़कर समाज में व्याप्त रूढ़ियों को तोड़ने का प्रतीकात्मक संदेश दिया।
संगीत विभाग द्वारा प्रस्तुत मेलोडीज ऑफ एम्पावरमेंट ने कार्यक्रम को मधुर व प्रेरणादायक बना दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में महिलाओं की भूमिका और उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, सरप्राइज डांस प्रस्तुति और शी लीड्स, शी इंस्पायर्स” विषय पर प्रेरक वक्तव्य ने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। इसके साथ ही वॉक ऑफ ग्रेस और सरप्राइज गिफ्ट रिवील जैसी गतिविधियों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के बाद केक कटिंग, सामूहिक फोटोग्राफी और गुब्बारे उड़ाकर सकारात्मकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम महिला शक्ति के सम्मान और प्रेरणा को समर्पित एक यादगार आयोजन साबित हुआ।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 24
Users This Year : 23966
Total Users : 36559
Views Today : 56
Total views : 71872