उप जिलाधिकारी बारा को नशा मुक्ति को लेकर सोपा गया ज्ञापन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जारी।भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा तीर्थराज प्रयाग को नशा मुक्त घोषित करते हुए शराबबंदी लागू करने का उप जिलाधिकारी बारा को ज्ञापन सोपा गया। जहां पर देखा जाए तो हमारे सभी धार्मिक नगर नशेड़ियों के अड्डे बने हुए हैं। जो हमारा तीर्थराज प्रयाग तीर्थ का राजा है। वहीं पर शाम होते ही नशे के कारोबारी नशेड़ियों अराजकतत्वों का राज हो जाता है। इतना ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास की ऊंचाइयों तक कैसे पहुंचा जा सकता है।

इसी नशे के चक्कर में हमारे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है और शराबी द्वारा प्राप्त राजस्व से ही इस कल्पना की पूर्ति होगी एक नशेड़ी शराबी कभी आत्मनिर्भर नहीं हो सकता वह अपना घर परिवार समाज राष्ट्र पर हमेशा बोझ बना रहता है जो किसी प्रकार से समाज राष्ट्र व अर्थव्यवस्था को मजबूत प्रदान नहीं कर सकता।इतना ही नहीं बल्की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं क्या घर-घर हम बार योजना बेटियों के सम्मान की सुरक्षा कर पाएगा। जिसको लेकर महिला सम्मान की बात करते हैं एक शराबी द्वारा एक महिला का कितना सम्मान किया जाता है आप भलीभांति अवगत होंगे जब तक नशे पर अंकुश नहीं तब तक महिला सम्मान की बात करना स्वयं को धोखा देना और बेईमानी होगी।

यही आबकारी विभाग जो राजस्व प्राप्त होता है उससे ज्यादा उसमें उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याएं व कानून व्यवस्था आज में खर्च हो जाता है सामाजिक बदहाली अलग से होती है आपकारी से अधिक राजस्व की प्राप्ति भ्रष्टाचार पर पूर्ण अंकुश लगाने से प्राप्त हो जाएगी देश के अनेक प्रांतो से शराबबंदी लागू हैं। वहां के राजस्व प्राप्ति के तरीकों को अपनाया जा सकता है राज्यों से की चिंता छोड़ प्रदेश की खुशहाली की चिंता करें देखते ही देखते अपना प्रदेश एक मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ खुशहाल प्रदेश हो जाएगा।

इस अभियान को लेकर संगठन के कई पदाधिकारी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष बालेंद्र प्रसाद सोनी, जसरा ब्लॉक अध्यक्ष सोनू सिंह बघेल, प्रेम शंकर द्विवेदी, तहसील अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी, पन्नालाल, जय सिंह चौहान इत्यादी लोग शामिल रहे।

 

रिपोर्ट सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई