नई दिल्ली/लुधियाना।
पत्रकार हितों की मजबूती की दिशा में एक बड़ा और दूरगामी निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग ने पंजाब में अपने संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत राय के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज शर्मा की अनुशंसा पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं खेल प्रशासक बलराज शर्मा को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
लुधियाना निवासी बलराज शर्मा, श्री राम रक्ष पाल जी के सुपुत्र हैं। और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी माने जाते हैं। वर्ष 2007 में बैंक की प्रतिष्ठित नौकरी छोड़कर उन्होंने कॉर्पोरेट क्षेत्र में कदम रखा और अपने नेतृत्व व प्रबंधन कौशल से उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं। वे मैक्सिकॉन ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड में पूर्णकालिक निदेशक रहे तथा वर्ष 2024 तक नई दिल्ली में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इसके अतिरिक्त उन्होंने इंडोनेशिया और दुबई स्थित समूह की विदेशी कंपनियों में भी निदेशक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
खेल जगत में भी उनका नाम अत्यंत सम्मान के साथ लिया जाता है। वे चार दशकों तक पंजाब तैराकी संघ के महासचिव रहे हैं। और लगभग चार दशकों तक भारतीय तैराकी महासंघ के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाकर प्रदेश एवं देश में तैराकी के विकास में अहम योगदान दिया। उनकी प्रतिबद्धता, संगठन क्षमता और दूरदर्शी सोच ने उन्हें खेल और सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट पहचान दिलाई है।
मीडिया जगत से भी उनका गहरा जुड़ाव रहा है। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ उनके सशक्त संबंध संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगे।
आयोग ने विश्वास व्यक्त किया है। कि बलराज शर्मा के नेतृत्व में संगठन पंजाब के सभी जनपदों में नई ऊँचाइयों को छुएगा तथा पत्रकार सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए मजबूत आवाज बनेगा।
यह नियुक्ति न केवल संगठन के लिए बल्कि पूरे पंजाब में पत्रकार समुदाय के लिए एक नई उम्मीद और सशक्त नेतृत्व का प्रतीक मानी जा रही है। इनके इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय कमेटी के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी










Users Today : 38
Users This Year : 6426
Total Users : 19019
Views Today : 82
Total views : 37656