सकलडीहा चंदौली
सकलडीहा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभा में इस समय दर्जनों की संख्या में गोवंश रोड, गली, खेतों पर दिखाई दे रहे हैं। जहां यह गोवंश किसानो के खेत में पहुंच जा रहे हैं। उनकी फसल को नुकसान पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। वहीं कई स्थानों पर यह गोवंश मुख्य मार्ग पर विचरण तथा जमावड़ा भी करते पाए गए, जहां कुछ गोवंश के कारण उक्त रास्ते से आने जाने वाले वाहन सवारियों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। वही चंदौली से लेकर चहनिया मार्ग तक लगातार कई स्थानों पर गोवंशों का झुंड भी देखा जा सकता है।
इसी क्रम में नागेपुर, सकलडीहा ग्राम सभा में लगातार गोवंश किसानो की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस संबंध में संजय राय, मनोज कुमार के साथ उपस्थित किसानों ने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व ही गेहूं की फसल की बुआई की गई थी, जहां अभी फसल अंकुरित होकर अपने मुख्य रूप में उपस्थित हो रहे थे। कि इन गोवंशों की झुंड द्वारा हमारे फसल को नुकसान कर दिया गया। जिससे हम लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भविष्य में हमारे गेहूं की फसल भी नुकसान हो सकती है। ऐसे में जिलाधिकारी से हम लोगों की मांग है कि इन गोवंशों को गौशाला पर भिजवाने का कार्य सुनिश्चित करें। जिससे हमारे फसल नुकसान होने से बच जाए तथा रास्तों पर होने वाली दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सके। क्योंकि कई स्थान पर इन गोवंशों के कारण बाइक सवार गिरकर चोटील भी हो गए हैं।










Users Today : 24
Users This Year : 23966
Total Users : 36559
Views Today : 57
Total views : 71873