एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार की बड़ी कार्रवाई: बीएचयू हैदराबाद गेट के पास सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी  शहर के चर्चित चितईपुर इलाके में होम स्टे की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट को पुलिस ने धर दबोचा। इस बड़ी कार्रवाई का नेतृत्व एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने किया। सोमवार देर रात की गई इस छापेमारी में गेस्ट हाउस से 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 9 महिलाएं, 2 ग्राहक पुरुष, 5 वर्कर और गेस्ट हाउस मालिक शामिल हैं।

एसीपी गौरव कुमार का प्लान्ड एक्शन

सूत्रों के अनुसार, चितईपुर क्षेत्र में एसएस गेस्ट हाउस के नाम से किराए पर मकान लेकर यह गोरखधंधा चलाया जा रहा था। ऑनलाइन बुकिंग के जरिए युवक-युवतियों को बुलाया जाता था। कई बड़े संस्थानों से जुड़े लोगों के भी यहां आने की जानकारी मिली है।
एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार को पिछले दिनों एक ग्राहक से विवाद की शिकायत मिली थी। उन्होंने तुरंत जांच कर टीम गठित की और फिर गेस्ट हाउस पर धावा बोल दिया।

छापेमारी में चौंकाने वाले नजारे

जैसे ही पुलिस अंदर पहुंची, कमरे अंधेरे में बंद मिले और आपत्तिजनक स्थिति साफ नजर आई। छानबीन में गेस्ट हाउस से बड़ी मात्रा में कंडोम, शक्तिवर्धक दवाएं और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।

एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने कहा—

“यह केवल एक गेस्ट हाउस का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक संगठित नेटवर्क सक्रिय है। हमारी जांच जारी है और बहुत जल्द इस रैकेट से जुड़े बड़े चेहरे भी बेनकाब होंगे।”

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई